LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 300 से अधिक पौधे लगाए गए

यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 300 से अधिक पौधे लगाए गए

WhatsApp Image 2026 07 12 at 9.52.10 AM 1 2
Spread the love

लखनऊ, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 के तहत शनिवार को यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित आवरण में वृद्धि करना रहा।

के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में यूपी 112 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्यालय परिसर में 300 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण के दौरान जामुन, अनार, नींबू, शरीफा, लीची, आम और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिसर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।

कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने पौधों की नियमित देखभाल करने वाले मालियों के कार्य की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता और सामाजिक दायित्व के निर्वहन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *