तेलीबाग के सैनिक विहार में सैनिक ढाबे के सामने रायबरेली रोड पर वाहनों की पार्किंग से जाम लगने की शिकायत है। स्थानीय स्तर पर यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई जा रही है।
Category: Top Stories (टॉप न्यूज़)
लखनऊ में भारत का धमाका, श्रेयस अय्यर के शतक और नमन धीर के डेब्यू से वेस्टइंडीज चारों खाने चित
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने पहले T20I में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर ने 102* रन का शतक जड़ा, जबकि नमन धीर ने डेब्यू पर 3 विकेट लिए।
BCCI AGM से पहले उत्तराखंड क्रिकेट में बड़ा सवाल, महिम वर्मा के प्रतिनिधित्व पर क्यों उठ रही उंगली?
BCCI AGM में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व महिम वर्मा को दिए जाने पर सवाल उठे हैं। CAU के पूर्व सचिव की पात्रता, कूलिंग-ऑफ और प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया चर्चा में है।
लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी बनाने की तैयारी, 100.92 करोड़ की 12 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन
लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 30 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 100.92 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 जनकल्याण एवं जनसुविधा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मल्टी लेवल कार पार्किंग, शवदाह स्थल, अभ्युदय डिस्पेंसरी और विशेष बच्चों के स्कूल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
मेरठ मावेरिक्स ने नोएडा किंग्स को 23 रन से हराया, बारिश से प्रभावित मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत
मेरठ मावेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत 23 रन से हराकर यूपी टी20 लीग सीजन-4 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम 116 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा को 10.2 ओवर में 51/6 के स्कोर तक ही रोक दिया। बारिश के कारण मैच आगे नहीं बढ़ सका और मेरठ को विजेता घोषित किया गया।
साहब युवराज के 91 रन से काशी रुद्रास का विजय अभियान जारी, कानपुर सुपरस्टार्स को 7 रन से हराया
साहब युवराज सिंह की 56 गेंदों पर खेली गई 91 रन की विस्फोटक पारी और आखिरी ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर गत चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अबहय प्रताप के 70 रन बेकार, कार्तिक सिद्धू के दम पर नोएडा किंग्स ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
गौर गोरखपुर लायंस के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने 19.5 ओवर में 186/7 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू ने गेंद से 3 विकेट और बल्ले से 17 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह की 70 रन की शानदार पारी और सिद्धार्थ यादव के 51 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू सिंह के तूफान से मेरठ मावेरिक्स ने DLS से मारी बाजी
लखनऊ, 19 अगस्त। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स के 183 रन के मजबूत स्कोर […]
करण शर्मा के 92 रनों की विस्फोटक पारी, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के सातवें मुकाबले में काशी रुद्रास ने कप्तान करण शर्मा की तूफानी 92 रन की पारी के दम पर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हरा दिया। काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गोरखपुर लायंस 179/7 रन ही बना सकी।
लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हराया, अभि नंदन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम खेले गए यूपी टी20 लीग सीजन-4 के छठे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने रोमांचक अंदाज में नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। नोएडा किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की ओर से अभि नंदन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि नवनीत कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत भी लड़खड़ा गई, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य यादव ने 42 गेंदों पर 51 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। ‘स्पीड हंट’ से निकले तेज गेंदबाज शुभम गौतम ने 3/22 की प्रभावी गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया और 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर नोएडा की वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, समीर चौधरी ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए और 19.2 ओवर में लखनऊ को 3 विकेट से जीत दिला दी। मुकाबले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने घंटा बजाकर की। शानदार गेंदबाजी के लिए अभि नंदन सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।