स्वास्तिक चिकार की तूफानी 82 रन की पारी और कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मेरठ ने 206 रन का सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और गोरखपुर को 170 रन पर रोक दिया। चिकार ने लीग में अपने 100 छक्के पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि कार्तिक त्यागी ने सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाया।
Category: Top Stories (टॉप न्यूज़)
यूपी टी20 2026: समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की पारी बेकार, काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हराया
यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की शानदार पारी के बावजूद कानपुर 163 रन तक ही पहुंच सका। जवाब में अभिषेक गोस्वामी की नाबाद 76 और कप्तान करण शर्मा की 67 रन की पारी के दम पर काशी ने 18.1 ओवर में 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यूपी टी20 लीग 2026: बारिश से प्रभावित मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के बारिश से प्रभावित मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस ने लखनऊ फाल्कन्स को DLS नियम के तहत चार विकेट से हरा दिया। 100 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धार्थ यादव की 39 रन की पारी और शिवम शर्मा के निर्णायक चौके ने गोरखपुर को रोमांचक जीत दिलाई।
UP T-20 लीग: 57 पर गिरे 7 विकेट, फिर बॉबी और कार्तिक के चमत्कार से नोएडा किंग्स ने छीनी रोमांचक जीत
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग (सीजन 4) के दूसरे मैच में नोएडा किंग्स ने कानपुर सुपर स्टार्स के खिलाफ 3 विकेट से शानदार वापसी करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। शिवा सिंह (3/18) और कुणाल त्यागी (3/28) की धारदार गेंदबाजी के दम पर नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स को 20 ओवरों में 134/8 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में 135 रनों का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 57 रन पर उसके 7 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद संकटमोचक बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बॉबी यादव (नाबाद 44 रन, 28 गेंद) और कार्तिक सिद्धू (नाबाद 34 रन, 21 गेंद) ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 78 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर टीम को 19.4 ओवरों में 135/7 के स्कोर तक पहुंचाकर हारी हुई बाजी को ऐतिहासिक जीत में बदल दिया।
यूपी टी20 लीग सीजन-4 का रोमांचक आगाज, अंतिम गेंद पर काशी रुद्रास को हराकर मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के पहले मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। ऑलराउंडर यश गर्ग जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 विकेट झटके और फिर 14 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर मेरठ को रोमांचक जीत दिलाई।
Licensed firearm cannot be used for ‘joy firing’: HC
PRAYAGRAJ The Allahabad high court has ruled that a licensed firearm cannot be used for “joy firing” during weddings or religious festivals, emphasising that every […]