LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

बलरामपुर स्टेशन पर लगा रेल कर्मियों का दरबार, तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण

बलरामपुर स्टेशन पर लगा रेल कर्मियों का शिविर, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण

बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा शनिवार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ‘कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 17 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राप्त 6 शिकायतों में से 3 का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 3 मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

छोटी नदियों के अस्तित्व पर संकट: जनभागीदारी और कड़े कानून से ही लौटेगी कलकल धारा

छोटी नदियों पर संकट: जनभागीदारी और कड़े कानून से लौटेगी धारा

लखनऊ, 20 नवंबर। बीबीएयू में ‘लघु नदियों के पुनरुद्धार’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर विशेषज्ञों ने छोटी नदियों को बचाने के लिए कड़े कानून, सुशासन और जनभागीदारी पर जोर दिया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण और प्रो. वेंकटेश दत्ता के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में यूपी के 36 जिलों के अधिकारियों व जल विशेषज्ञों ने गोमती की सहायक नदियों पर अतिक्रमण और हिमालयी जलधाराओं के संरक्षण पर मंथन करते हुए नदी पुनर्जीवन का ठोस रोडमैप तैयार किया।

नजदीक से समझी दुग्ध उत्पादन और सप्लाई चेन की बारीकियां

पराग डेयरी पहुंचे बीबीएयू के विद्यार्थी

लखनऊ, संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के एमबीए (ग्रामीण प्रबंधन) के विद्यार्थियों ने सुल्तानपुर रोड स्थित पराग डेयरी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभागाध्यक्ष प्रो. तरुणा के निर्देशन में हुए इस भ्रमण में छात्रों ने आधुनिक मशीनों से दूध, पनीर, दही व पेड़ा तैयार होने, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

ईमानदारी और पारदर्शिता ही रेल सेवा की असली ताकत: डीआरएम

सतर्कता जागरूकता: उत्तर रेलवे के 29 होनहार रेलकर्मी पदक से सम्मानित लखनऊ। कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ […]

पीजीआई में अब योग से दूर होगा काम का तनाव, ईशा फाउंडेशन के साथ हुआ करार

पीजीआई में योग से दूर होगा तनाव, ईशा फाउंडेशन से करार

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई ने अपने डॉक्टरों और कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ईशा फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। निदेशक प्रो. आरके धीमन द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत ईशा फाउंडेशन के प्रशिक्षित शिक्षक हर महीने 20 सत्र आयोजित कर स्टाफ को ‘उप योग’ और ‘अंगमर्दन’ का अभ्यास कराएंगे, जिससे तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सके।

बीबीएयू में ‘ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

बीबीएयू में सहकारिता की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अर्थशास्त्र विभाग और इफको के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने में सहकारी समितियों की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सहकारिता को पूंजीवाद का बेहतर विकल्प बताया और युवाओं से रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. के.के. त्रिपाठी (संयुक्त सचिव, EAC-PM) ने संस्थाओं की मजबूती के लिए पारदर्शिता व व्यावसायिक प्रबंधन पर जोर दिया। आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. संजय वर्मा और आगरा विवि के प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने इसे ग्रामीण आजीविका व आदर्श समाज निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रो. सनातन नायक, प्रो. ओम प्रकाश शुक्ला, प्रो. एस. विक्टर बाबू सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

नए खिलौने और स्नैक्स पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

नन्हे बच्चों को बांटे गए खिलौने और स्नैक्स

लखनऊ। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित शिशु विहार केंद्र में बच्चों को स्लाइडर, हॉर्स व जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर, साइकिल राइड-ऑन, छोटी कुर्सियां और स्नैक्स पैकेट वितरित किए। बच्चों के सर्वांगीण विकास और खुशनुमा बचपन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की सचिव श्रीमती स्मृति सचान और संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

नारी शक्ति के हाथों में डोमिनगढ़ स्टेशन की कमान, उत्कृष्ट कार्य पर सात महिला रेलकर्मी सम्मानित

डोमिनगढ़ स्टेशन पर ‘नारी शक्ति’ का परचम, सात महिला रेलकर्मी पुरस्कृत

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत पूरी तरह महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित डोमिनगढ़ स्टेशन का मंगलवार देर शाम मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं व सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म की मरम्मत, फेंसिंग और रंगीन फव्वारों से सुसज्जित ध्यानमग्न बुद्ध प्रतिमा की सराहना की तथा स्टेशन संचालन, सुरक्षा और स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सात महिला कर्मचारियों—अंकिता, हेमलता राय, मनीषा सिंह, स्वाती जायसवाल, पारुल शर्मा, अंजू यादव और नेहा यादव को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27

नार्थ जोन क्रिकेट: गुरु जंबेश्वर, आईआईएलएम और गीता यूनिवर्सिटी विजयी

लखनऊ, खेल। नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन आकाश चौधरी (124*) व अभिषेक दफौती (102*) के शतकों से गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी ने जीएनए यूनिवर्सिटी को 138 रन से और शरद (86) की पारी से आईआईएलएम ने विद्या यूनिवर्सिटी को 134 रन से रौंदा। वहीं, गीता यूनिवर्सिटी (शुभव गोयल 50* रन, 2 विकेट) ने शारदा यूनिवर्सिटी को तथा एसजीआरआरयू देहरादून (कैफ 54*, आकाश 51*) ने टीएमबीएसएसयू पटियाला को सात-सात विकेट से शिकस्त दी।

वैश्विक स्तर पर बढ़ी सांख्यिकी विशेषज्ञों की मांग, शोध और उद्योग में अपार अवसर: प्रो. सत गुप्ता

सांख्यिकी में वैश्विक करियर अवसरों पर व्याख्यान

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सांख्यिकी विभाग द्वारा मंगलवार को ‘सांख्यिकी परामर्श और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में इसके दायरे’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस प्रो. सत गुप्ता ने कहा कि साक्ष्य-आधारित निर्णय और गुणवत्तापूर्ण शोध में सांख्यिकीविदों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सुरिंदर कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष कुमार यादव, डॉ. प्रयास शर्मा, डॉ. राहुल वाष्र्णेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।