लखनऊ / बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ‘कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर’ का आयोजन किया गया।
यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में अपनी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए कुल 17 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 6 परिवाद (शिकायतें) प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं, शेष 3 परिवादों के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रेल प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने और कार्यस्थल से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इस तरह के शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।

प्रशांत तिवारी पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ नाउ नेटवर्क में लखनऊ के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति और क्राइम से जुड़ी खबरों पर लेखन करना उनकी विशेष रुचि है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी हैं।