बलरामपुर स्टेशन पर लगा रेल कर्मियों का शिविर, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण

बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा शनिवार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ‘कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 17 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राप्त 6 शिकायतों में से 3 का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 3 मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।