राष्ट्रीय बाल दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की पहल, शिशु विहार केंद्र में बंटी खुशियां

लखनऊ। राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित शिशु विहार केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल-कूद की आधुनिक सामग्री, खिलौने और स्नैक्स के पैकेट भेंट किए।

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए केंद्र को स्लाइडर, हॉर्स राइडर, जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर और साइकिल राइड-ऑन जैसे आकर्षक खिलौने प्रदान किए गए। इसके साथ ही बच्चों की सुविधा के लिए छोटी कुर्सियां भी उपलब्ध कराई गईं। नए खिलौने और मनपसंद स्नैक्स पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर बच्चों को दुलारते हुए श्रीमती श्रुति गुप्ता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं और खुशनुमा माहौल देना बेहद जरूरी है, ताकि उनका बचपन आनंदमय और उत्साहपूर्ण बन सके। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सचिव श्रीमती स्मृति सचान और संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।

प्रशांत तिवारी पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ नाउ नेटवर्क में लखनऊ के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति और क्राइम से जुड़ी खबरों पर लेखन करना उनकी विशेष रुचि है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी हैं।