नन्हे बच्चों को बांटे गए खिलौने और स्नैक्स

लखनऊ। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित शिशु विहार केंद्र में बच्चों को स्लाइडर, हॉर्स व जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर, साइकिल राइड-ऑन, छोटी कुर्सियां और स्नैक्स पैकेट वितरित किए। बच्चों के सर्वांगीण विकास और खुशनुमा बचपन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की सचिव श्रीमती स्मृति सचान और संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।