LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

रेलकर्मियों के होनहार बच्चों को मिली छात्रवृत्ति, 56 महिला कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान

रेलकर्मियों के होनहार बच्चों को मिली छात्रवृत्ति, 56 महिला कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान

IMG 20261117 WA0029
Spread the love

रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति और महिला कर्मचारियों को मिले उपहार

 

 

 

गोरखपुर/लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा कर्मचारी कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। मंगलवार को गोरखपुर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने रेलकर्मियों के आश्रित बच्चों को छात्रवृत्ति और महिला रेलकर्मियों को थर्मल बोतल वितरित की।

IMG 20261117 WA0028

तकनीकी शिक्षा के लिए 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद

कर्मचारी हित निधि के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के 04 पात्र रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक लाभार्थी छात्र को 18,000 रुपये की दर से कुल 72,000 रुपये की सहायता राशि दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों के बच्चों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

IMG 20261117 WA0027

अब तक 113 महिला रेलकर्मियों को मिला लाभ

महिला सशक्तिकरण योजना के तहत गोरखपुर क्षेत्र में कार्यरत ग्रुप-डी और रनिंग कैटेगरी की 56 महिला रेलकर्मियों को उपहार स्वरूप थर्मल बोतलें भेंट की गईं। गौरतलब है कि इससे पूर्व लखनऊ में भी 57 महिला कर्मचारियों को यह उपहार दिया जा चुका है। इस प्रकार लखनऊ और गोरखपुर क्षेत्र को मिलाकर अब तक कुल 113 महिला रेलकर्मियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

IMG 20261117 WA0026

महिला कर्मचारियों की सुविधाओं पर विशेष जोर: डीआरएम

समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम गौरव अग्रवाल ने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला रेलकर्मियों ने मंडल रेल प्रबंधक की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष शिवेंद्र पांडेय सहित विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *