LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

रेलकर्मियों के नौनिहालों को तोहफा: बादशाहनगर में सजा आधुनिक ‘मल्टी-प्ले स्टेशन’

रेलकर्मियों के नौनिहालों को तोहफा: बादशाहनगर में सजा आधुनिक ‘मल्टी-प्ले स्टेशन’

image eff641e4
Spread the love

एक साथ 50 बच्चों के सुरक्षित खेलने की क्षमता; रेल परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में लखनऊ मंडल का बड़ा कदम

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। बादशाहनगर स्थित रेलवे मनोरंजन केंद्र में बच्चों के लिए आधुनिक और सुरक्षित खेल उपकरणों से लैस एक आकर्षक ‘मल्टी-प्ले स्टेशन’ की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा से रेलवे कॉलोनी के बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह है।

सुरक्षा के साथ मनोरंजन का पूरा इंतजाम

बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस मल्टी-प्ले स्टेशन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें टनल स्लाइड, स्पाइरल स्लाइड, ब्रिज और क्लाइम्बिंग नेट जैसे कई रंग-बिरंगे व रोमांचक उपकरण लगाए गए हैं। इसकी क्षमता इतनी है कि 3 से 15 वर्ष तक के करीब 50 बच्चे एक साथ सुरक्षित तरीके से खेल सकते हैं।

रोजाना उमड़ रही बच्चों की भीड़

मनोरंजन केंद्र में इस नई सौगात के शुरू होते ही रौनक बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर लगभग 100 से 150 बच्चे इसका लाभ उठा रहे हैं। अभिभावकों ने बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल में खेल का मैदान विकसित करने पर मंडल प्रशासन का आभार जताया है।

सर्वांगीण विकास है प्राथमिकता: डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन की दुनिया से निकालकर खेलकूद व आउटडोर गतिविधियों से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मल्टी-प्ले स्टेशन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *