रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति और महिला कर्मचारियों को मिले उपहार

गोरखपुर/लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा मंगलवार को गोरखपुर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे 04 रेलकर्मियों के आश्रित बच्चों को 18-18 हजार रुपये (कुल 72 हजार रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण योजना के तहत ग्रुप-डी और रनिंग कैटेगरी की 56 महिला रेलकर्मियों को थर्मल बोतलें भेंट की गईं। लखनऊ में पूर्व में वितरित 57 बोतलों को मिलाकर अब तक कुल 113 महिला कर्मी इससे लाभान्वित हो चुकी हैं। इस दौरान डीआरएम ने महिला कर्मचारियों की सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता तथा एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष दुबे व उपाध्यक्ष शिवेंद्र पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।