LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

ईमानदारी और पारदर्शिता ही रेल सेवा की असली ताकत: डीआरएम

ईमानदारी और पारदर्शिता ही रेल सेवा की असली ताकत: डीआरएम

IMG 20261119 WA0039
Spread the love

सतर्कता जागरूकता: उत्तर रेलवे के 29 होनहार रेलकर्मी पदक से सम्मानित

IMG 20261119 WA0040

लखनऊ। कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 29 कर्मचारियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक स्पर्धाओं में अव्वल रहे इन रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने पदक और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया।

IMG 20261119 WA0038

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे जैसी विशाल सार्वजनिक सेवा में सत्यनिष्ठा और जवाबदेही सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कर्मचारियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर एक स्वस्थ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त संस्कृति की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया।

पांच प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने दिखाया था उत्साह

उल्लेखनीय है कि रेलकर्मियों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया था। इस दौरान लखनऊ और वाराणसी में निबंध लेखन, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पैनल चर्चा और चित्रांकन समेत कुल पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें मंडल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी, जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 29 विजेताओं को सम्मान के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *