डोमिनगढ़ स्टेशन पर ‘नारी शक्ति’ का परचम, सात महिला रेलकर्मी पुरस्कृत
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत पूरी तरह महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित डोमिनगढ़ स्टेशन का मंगलवार देर शाम मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं व सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म की मरम्मत, फेंसिंग और रंगीन फव्वारों से सुसज्जित ध्यानमग्न बुद्ध प्रतिमा की सराहना की तथा स्टेशन संचालन, सुरक्षा और स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सात महिला कर्मचारियों—अंकिता, हेमलता राय, मनीषा सिंह, स्वाती जायसवाल, पारुल शर्मा, अंजू यादव और नेहा यादव को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।