लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
लखनऊ, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी के प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह ने निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम के माध्यम से विधिवत पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का स्वागत किया गया। अवधेश द्विवेदी ने दिलप्रीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए अवध क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अवध क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।
समारोह में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अल्पसंख्यक समाज के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर अहमद, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम, प्रदेश मंत्री आनिश खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहाना जैन सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह राजू ने दी।

News Now Network deliver fast, accurate local news coverage, daily sports updates, and official press releases. Admin