नई दिल्ली, दिल्ली, भारत रिपब्लिक ऑफ कोरिया की ग्योंगी प्रांत सरकार (Government of Gyeonggi Province) द्वारा आयोजित की जाने वाली बी2बी व्यापार प्रदर्शनी, कोरिया इंडस्ट्री […]
Archives
मेरठ मावेरिक्स ने नोएडा किंग्स को 23 रन से हराया, बारिश से प्रभावित मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत
मेरठ मावेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत 23 रन से हराकर यूपी टी20 लीग सीजन-4 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम 116 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा को 10.2 ओवर में 51/6 के स्कोर तक ही रोक दिया। बारिश के कारण मैच आगे नहीं बढ़ सका और मेरठ को विजेता घोषित किया गया।
भारत-जापान संबंधों में ऐतिहासिक कदम: गलगोटियास विश्वविद्यालय ने यामानाशी प्रान्त के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया एवं ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के अवसर तथा संयुक्त ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान को गति देने हेतु परिसर में दो समझौतों […]
साहब युवराज के 91 रन से काशी रुद्रास का विजय अभियान जारी, कानपुर सुपरस्टार्स को 7 रन से हराया
साहब युवराज सिंह की 56 गेंदों पर खेली गई 91 रन की विस्फोटक पारी और आखिरी ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर गत चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अबहय प्रताप के 70 रन बेकार, कार्तिक सिद्धू के दम पर नोएडा किंग्स ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
गौर गोरखपुर लायंस के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने 19.5 ओवर में 186/7 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू ने गेंद से 3 विकेट और बल्ले से 17 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह की 70 रन की शानदार पारी और सिद्धार्थ यादव के 51 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स: भारत के गवर्नेंस स्कोर में लगातार दूसरे वर्ष सुधार, तीन साल की गिरावट का सिलसिला थमा
बैंकॉक, थाईलैंड वर्ष 2026 के चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स (CGGI) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत के समग्र गवर्नेंस स्कोर में लगातार दूसरे वर्ष वृद्धि दर्ज की […]
लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू सिंह के तूफान से मेरठ मावेरिक्स ने DLS से मारी बाजी
लखनऊ, 19 अगस्त। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स के 183 रन के मजबूत स्कोर […]
करण शर्मा के 92 रनों की विस्फोटक पारी, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के सातवें मुकाबले में काशी रुद्रास ने कप्तान करण शर्मा की तूफानी 92 रन की पारी के दम पर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हरा दिया। काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गोरखपुर लायंस 179/7 रन ही बना सकी।
लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हराया, अभि नंदन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम खेले गए यूपी टी20 लीग सीजन-4 के छठे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने रोमांचक अंदाज में नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। नोएडा किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की ओर से अभि नंदन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि नवनीत कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत भी लड़खड़ा गई, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य यादव ने 42 गेंदों पर 51 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। ‘स्पीड हंट’ से निकले तेज गेंदबाज शुभम गौतम ने 3/22 की प्रभावी गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया और 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर नोएडा की वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, समीर चौधरी ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए और 19.2 ओवर में लखनऊ को 3 विकेट से जीत दिला दी। मुकाबले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने घंटा बजाकर की। शानदार गेंदबाजी के लिए अभि नंदन सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मेरठ मावेरिक्स का विजयी अभियान जारी, गोरखपुर लायंस को 36 रन से दी शिकस्त
स्वास्तिक चिकार की तूफानी 82 रन की पारी और कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मेरठ ने 206 रन का सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और गोरखपुर को 170 रन पर रोक दिया। चिकार ने लीग में अपने 100 छक्के पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि कार्तिक त्यागी ने सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाया।