मेरठ मावेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत 23 रन से हराकर यूपी टी20 लीग सीजन-4 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम 116 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा को 10.2 ओवर में 51/6 के स्कोर तक ही रोक दिया। बारिश के कारण मैच आगे नहीं बढ़ सका और मेरठ को विजेता घोषित किया गया।
Tag: UP Cricket
अबहय प्रताप के 70 रन बेकार, कार्तिक सिद्धू के दम पर नोएडा किंग्स ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
गौर गोरखपुर लायंस के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने 19.5 ओवर में 186/7 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू ने गेंद से 3 विकेट और बल्ले से 17 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह की 70 रन की शानदार पारी और सिद्धार्थ यादव के 51 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
करण शर्मा के 92 रनों की विस्फोटक पारी, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के सातवें मुकाबले में काशी रुद्रास ने कप्तान करण शर्मा की तूफानी 92 रन की पारी के दम पर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हरा दिया। काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गोरखपुर लायंस 179/7 रन ही बना सकी।
लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हराया, अभि नंदन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम खेले गए यूपी टी20 लीग सीजन-4 के छठे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने रोमांचक अंदाज में नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। नोएडा किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की ओर से अभि नंदन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि नवनीत कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत भी लड़खड़ा गई, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य यादव ने 42 गेंदों पर 51 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। ‘स्पीड हंट’ से निकले तेज गेंदबाज शुभम गौतम ने 3/22 की प्रभावी गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया और 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर नोएडा की वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, समीर चौधरी ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए और 19.2 ओवर में लखनऊ को 3 विकेट से जीत दिला दी। मुकाबले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने घंटा बजाकर की। शानदार गेंदबाजी के लिए अभि नंदन सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
यूपी टी20 2026: समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की पारी बेकार, काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हराया
यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की शानदार पारी के बावजूद कानपुर 163 रन तक ही पहुंच सका। जवाब में अभिषेक गोस्वामी की नाबाद 76 और कप्तान करण शर्मा की 67 रन की पारी के दम पर काशी ने 18.1 ओवर में 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यूपी टी20 लीग सीजन-4 का रोमांचक आगाज, अंतिम गेंद पर काशी रुद्रास को हराकर मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के पहले मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। ऑलराउंडर यश गर्ग जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 विकेट झटके और फिर 14 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर मेरठ को रोमांचक जीत दिलाई।
यूपी T20 लीग सीजन-4 का भव्य आगाज, CM योगी ने किया उद्घाटन; देशभक्ति और क्रिकेट के रंग में रंगा एकाना स्टेडियम
लखनऊ में यूपी T20 लीग के चौथे सीजन का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में किया। समारोह में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी T20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच दे रही है और छह फ्रेंचाइजी टीमें पूरे प्रदेश को क्रिकेट नेटवर्क से जोड़ रही हैं। लीग में 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 250 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में जैस्मिन सैंडलस और शंकर महादेवन की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ड्रोन लाइट शो और आतिशबाजी ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया। सीजन का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा।