लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में ‘खेत बचाओ अभियान एवं किसान चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से फसलों के विविधीकरण को अपनाने और अंधाधुंध रासायनिक खादों व कीटनाशकों का उपयोग बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्राकृतिक खेती, जीवामृत और बीजामृत के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से गन्ने के साथ-साथ आलू, तिलहन और दलहन की खेती कर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

इस चौपाल में लखनऊ और आसपास के जिलों के लगभग 2500 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति के 200 किसानों को निःशुल्क गेहूं, सरसों के बीज वितरित किए गए और ड्रोन तकनीक का सजीव प्रदर्शन भी किया गया।

News Now Network deliver fast, accurate local news coverage, daily sports updates, and official press releases. Admin