अनूप जैन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीसीएसए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कानपुर के अनूप जैन को नया अध्यक्ष, जबकि राजधानी लखनऊ के एके रायजादा को सचिव और राजेश कुमार साही को उपाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कपूर ने बताया कि चार नए जिलों (कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद और औरैया) के जुड़ने से अब प्रदेश के कुल 51 जिले एसोसिएशन से संबद्ध हो गए हैं। इसके साथ ही 29 नवंबर से वाराणसी में 30 लाख रुपये इनामी राशि वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप, अगले वर्ष कानपुर में पहली ग्रैंडमास्टर चैंपियनशिप और प्रदेश के पांच जोन में ‘चेस इन स्कूल’ अभियान चलाने की घोषणा भी की गई।