LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से लेकर विकसित भारत के संकल्प तक: बीबीएयू में भव्यता से मना ‘जनजातीय गौरव दिवस’

बीबीएयू में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने ‘बांस अर्थव्यवस्था’ और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर जोर दिया तथा परिसर में ‘जनजातीय शोध मंच’ स्थापित करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और आदिवासी उत्थान की सरकारी योजनाओं को रेखांकित किया, जबकि मुख्य वक्ता कुलपति प्रो. शोभा गौर (मां विंध्यवासिनी विवि) ने शिक्षा को सामाजिक समानता का आधार बताया और बीएचयू के डॉ. राम शंकर उरांव ने ऐतिहासिक ‘उलगुलान आंदोलन’ सहित जनजातीय नायकों के बलिदान को याद किया। प्रो. जगमोहन थांती के संयोजन और डॉ. मंजरी राज ओरांव के संचालन में हुए इस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और परिसर में सखुआ के पौधे भी रोपे गए।

सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में दम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बीबीएयू की टीम कानपुर रवाना
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की पुरुष फुटबॉल टीम सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर रवाना हो गई है। टीम के मैनेजर एवं कोच डॉ. रवि शंकर वर्मा के नेतृत्व में गई यह टीम अपना पहला मुकाबला नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेलेगी। रवानगी से पूर्व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।