सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बीबीएयू की टीम कानपुर रवाना
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की पुरुष फुटबॉल टीम सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर रवाना हो गई है। टीम के मैनेजर एवं कोच डॉ. रवि शंकर वर्मा के नेतृत्व में गई यह टीम अपना पहला मुकाबला नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेलेगी। रवानगी से पूर्व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।