रेलकर्मियों के 25 बच्चों को 4.50 लाख की छात्रवृत्ति, महिला कर्मी भी सम्मानित
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ मंडल के ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ रेलकर्मियों के 25 मेधावी बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए 18-18 हजार रुपये की दर से कुल 4.50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 57 ग्रुप ‘डी’ महिला रेलकर्मियों को उपहार स्वरूप थर्मल बोतल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।