जनजातीय गौरव दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा
लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीआरएम ने उनके साहस और संघर्ष को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता में पारुल कान्दू प्रथम, हिमांशु शर्मा द्वितीय व ललिता श्रीवास्तव तृतीय रहीं, जबकि निबंध प्रतियोगिता में शुभम त्यागी ने प्रथम, सोने लाल ने द्वितीय और पारुल कान्दू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।