LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में दम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में दम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

IMG 20261115 WA0030
Spread the love

कानपुर के लिए रवाना हुए खिलाड़ी, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगी भिड़ंत

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की पुरुष फुटबॉल टीम सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करने के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के लिए रवाना हो गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बीबीएयू की टीम अपना पहला मुकाबला नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की टीम के खिलाफ खेलेगी।

टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का भी विकास होता है। कुलपति ने सभी खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया।

टीम के मैनेजर एवं कोच डॉ. रवि शंकर वर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ी कानपुर के लिए रवाना हुए हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने टीम के विजयी होने और शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *