चारबाग में वंदे भारत शेड की सिक लाइन शुरू, आलमनगर ट्रेनिंग सेंटर बनेगा आधुनिक

लखनऊ। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को आलमनगर प्रशिक्षण केंद्र और चारबाग स्थित वंदे भारत मेंटेनेंस शेड का निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्मित वंदे भारत शेड की ‘सिक लाइन’ का शुभारंभ करते हुए एक कोच का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। डीआरएम ने वंदे भारत के कोचों का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुसार करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने आलमनगर प्रशिक्षण केंद्र के पुराने भवन का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने को कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर फणीन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।