सरोजनीनगर बार चुनाव: 32 नामांकन दाखिल, अंतिम सूची आज

सरोजनीनगर/लखनऊ। सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (2026-27) को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 32 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक दावेदारी शामिल है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।