
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में संरक्षा, सुरक्षा, समयपालन और रेल राजस्व वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 52 रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में आयोजित ’71वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2026′ में इन कर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का विधिवत शुभारंभ डीआरएम गौरव अग्रवाल एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्रीमती नीतू तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित मंडल के सभी प्रमुख शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

फ्रंटलाइन कर्मचारियों का कल्याण हमारी प्राथमिकता: डीआरएम
समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम गौरव अग्रवाल ने पुरस्कार विजेताओं की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने और यात्री सुविधाओं के विस्तार में हमारे फ्रंटलाइन व सहायक कर्मचारियों की भूमिका रीढ़ के समान है। उन्होंने कर्मचारी कल्याण कोष के तहत चलाई जा रही एक विशेष पहल का जिक्र करते हुए बताया कि रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय आध्यात्मिक एवं मनोरंजक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक कुल 32 कैंप जिनमें 24 पुरुष व 08 महिला कर्मचारियों के लिए लगाए जा चुके हैं, जिनका लाभ लगभग 2,000 रेलकर्मी उठा चुके हैं। इस योजना में ट्रैकमैन, खलासी, कांटावाला, चपरासी और सफाईकर्मियों (लेवल-1 से 3) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके बाद अब अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को भी जोड़ा जा रहा है।

समारोह में विभिन्न विभागों और स्टेशनों पर तैनात 52 कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मनोज कुमार श्रीवास्तव, शालिनी मौर्य, सुधीर कुमार खरे, शुभम शर्मा, इंद्रभान तिवारी, रोशन लाल द्विवेदी, संतोष यादव, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविश कुमार, श्रीमती मीनू, दिनेश कुमार मीना, अनिल कुमार यादव, विद्या सागर पांडेय, श्रीमती माया, श्रीमती मंजू बाजपई, विनय कुमार, श्रीमती प्रिया पुरवार, राकेश यादव, कृष्णा कुमार प्रजापति, सतीश कुमार मौर्या, मो. आरिफ, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार यादव, आकाश कुमार मौर्या, महेंद्र यादव, श्रीमती गीता वर्मा, श्रीमती रिंकी विश्वकर्मा, अजय कुमार, उत्तम ठाकुर, शिरीष कमल मधेशिया, मुकेश कुशवाहा, सुनील कुमार, श्रीमती सीमा घोष, सर्वेश कुमार सिंह, सुदर्शन प्रजापति, श्रीमती ज्योति रानी, अनिल कुमार, गुड्डू यादव, मुरारी लाल, गोपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार, शमशेर अली, श्यामचंद्र यादव, श्यामबाबू, बृजनाथ प्रसाद, अर्जित वर्मा, अनिल कुमार, संजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और श्रीमती पूनम डे शामिल रहे।

प्रशांत तिवारी पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ नाउ नेटवर्क में लखनऊ के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति और क्राइम से जुड़ी खबरों पर लेखन करना उनकी विशेष रुचि है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी हैं।