LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का विस्तार: करुणा शंकर दीक्षित बने संरक्षक एवं जिला संगठन मंत्री

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का विस्तार: करुणा शंकर दीक्षित बने संरक्षक एवं जिला संगठन मंत्री

image 409e1c0d
Spread the love

लखनऊ। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.)’ ने राजधानी में महत्वपूर्ण विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश व प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार करुणा शंकर दीक्षित को परिषद का संरक्षक मनोनीत करने के साथ ही जिला संगठन मंत्री का अहम दायित्व भी सौंपा गया है।

शनिवार को पीजीआई के एकता नगर स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने नवनियुक्त संरक्षक को फूलमाला व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दीक्षित के लंबे पत्रकारिता अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई और मुखर होगी।

वहीं, नवनियुक्त संरक्षक करुणा शंकर दीक्षित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला, जिला संगठन महामंत्री विनीत कुमार मिश्रा सहित कई पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *