LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

भारत हस्तशिल्प महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

भारत हस्तशिल्प महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

image b46db52b
Spread the love

लखनऊ। वृंदावन योजना सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित ‘भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2026’ में बुधवार की शाम कला और मनोरंजन के नाम रही। गुनगुनी ठंड के बीच महोत्सव में उमड़ी दर्शकों की भीड़ ने जहां एक ओर तरह तरह के उत्पादों की खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एस.के. डांस क्रिएशन ग्रुप की ओर से प्रस्तुत मनमोहक सामूहिक गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अकादमी के जूनियर और सीनियर वर्ग के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जूनियर वर्ग में बाल कलाकार परी, आयुष, हर्षित, कार्तिक, विराट, प्रगति और आराध्या ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं, सीनियर ग्रुप के कलाकारों ने अपने बेहतरीन तालमेल और दमदार परफॉर्मेंस से खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अथर्व तिवारी के द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने सभी प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *