लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चल रहे ‘भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2026’ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एस.के. डांस क्रिएशन ग्रुप की गणेश वंदना के बाद एस.के. डांस अकादमी के जूनियर व सीनियर वर्ग के कलाकारों ने शानदार नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। संचालन अथर्व तिवारी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया और अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आभार जताया।