LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

खेत बचाओ अभियान: जैविक खेती और रंगीन मछली पालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

खेत बचाओ अभियान: जैविक खेती और रंगीन मछली पालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

image daccd32b
Spread the love

लखनऊ/गोसाईंगंज। ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक खेती और अतिरिक्त आय के साधनों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार 26 नवंबर को गोसाईंगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजगिहा खवास में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीएआर- एनबीएफजीआर, कृषि विज्ञान केंद्र, आईसीएआर-आईएसआरआई और उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने भारत सरकार के इस अभियान की जानकारी देते हुए खेत की मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति पर चिंता जताई। विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि अत्यधिक और असंतुलित रासायनिक खादों के इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता लगातार कम हो रही है, जिसे वैज्ञानिक तरीकों से सुधारना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने किसानों को खेती की अनावश्यक लागत कम करने के लिए कीटनाशकों का सीमित उपयोग करने तथा जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी, जिस पर उपस्थित किसानों ने भी सहमति जताई। इसके साथ ही, किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें ‘रंगीन मछली पालन’ की वैज्ञानिक पद्धतियों और उससे होने वाले मुनाफे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में 35 महिलाओं और 36 पुरुषों सहित कुल 71 कृषकों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र सिंह, देव नारायण, केवीके आईसीएआर-आईएसआरआई के अधिकारी डॉ. अजय कुमार राय एवं उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *