लखनऊ।‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत गुरुवार को गोसाईंगंज के बजगिहा खवास में आईसीएआर-एनबीएफजीआर, केवीके (ICAR-ISRI) और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिकों (डॉ. राघवेंद्र सिंह, देव नारायण व डॉ. अजय कुमार राय) ने 71 किसानों (35 महिलाएं व 36 पुरुष) को रासायनिक खादों के बजाय जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता बचाने और अतिरिक्त आय के लिए रंगीन मछली पालन की जानकारी दी।