LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

राजभाषा के मोर्चे पर एनबीएफजीआर ने लहराया परचम, गृह पत्रिका ‘मत्स्य लोक’ को मिला शीर्ष सम्मान

राजभाषा के मोर्चे पर एनबीएफजीआर ने लहराया परचम, गृह पत्रिका ‘मत्स्य लोक’ को मिला शीर्ष सम्मान

image d308e35
Spread the love

लखनऊ। सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और रचनात्मक प्रोत्साहन के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएफजीआर) को दोहरे सम्मान से नवाजा गया है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) के सभागार में आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास, कार्यालय-3) की छमाही बैठक में ब्यूरो की इस उपलब्धि को सराहा गया।

समारोह के दौरान ब्यूरो की चर्चित राजभाषा गृह पत्रिका ‘मत्स्य लोक’ के 15वें अंक को अपनी उत्कृष्ट सामग्री और प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही, राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए संस्थान को द्वितीय पुरस्कार से विभूषित किया गया।

नराकास के अध्यक्ष एवं आईआईएसआर के निदेशक डॉ. एस. एन. सुशील के द्वारा एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती को ये दोनों सम्मान सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग से आए सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ. अजय चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMG 20261127 WA0053

राजधानी लखनऊ स्थित केंद्र सरकार के 46 विभिन्न कार्यालयों के प्रमुखों एवं राजभाषा अधिकारियों की सहभागिता वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में हिंदी के प्रगामी प्रयोग की समीक्षा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू संचालन गन्ना अनुसंधान संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिषेक प्रकाश ने किया, वहीं अंत में सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (राजभाषा) अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *