LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

राजभाषा के मोर्चे पर एनबीएफजीआर ने लहराया परचम, गृह पत्रिका ‘मत्स्य लोक’ को मिला शीर्ष सम्मान

राजभाषा में एनबीएफजीआर को दोहरा सम्मान

लखनऊ। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-3) की छमाही बैठक में शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो को दोहरे सम्मान से नवाजा गया। संस्थान की गृह पत्रिका ‘मत्स्य लोक’ को प्रथम तथा राजभाषा प्रगति के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला। गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एन. सुशील ने एनबीएफजीआर निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती को ये सम्मान प्रदान किए।

छोटी नदियों के अस्तित्व पर संकट: जनभागीदारी और कड़े कानून से ही लौटेगी कलकल धारा

छोटी नदियों पर संकट: जनभागीदारी और कड़े कानून से लौटेगी धारा

लखनऊ, 20 नवंबर। बीबीएयू में ‘लघु नदियों के पुनरुद्धार’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर विशेषज्ञों ने छोटी नदियों को बचाने के लिए कड़े कानून, सुशासन और जनभागीदारी पर जोर दिया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण और प्रो. वेंकटेश दत्ता के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में यूपी के 36 जिलों के अधिकारियों व जल विशेषज्ञों ने गोमती की सहायक नदियों पर अतिक्रमण और हिमालयी जलधाराओं के संरक्षण पर मंथन करते हुए नदी पुनर्जीवन का ठोस रोडमैप तैयार किया।

साहब युवराज के 91 रन से काशी रुद्रास का विजय अभियान जारी, कानपुर सुपरस्टार्स को 7 रन से हराया

साहब युवराज सिंह की 56 गेंदों पर खेली गई 91 रन की विस्फोटक पारी और आखिरी ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर गत चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।