LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

महिला रेल कर्मियों को कार्यस्थल पर अधिकारों का पाठ, देखी ‘रामायण’

महिला रेल कर्मियों को कार्यस्थल पर अधिकारों का पाठ, देखी ‘रामायण’

image fefe2e50
Spread the love

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बुधवार को महिला कर्मचारियों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए एक विशेष सेमिनार एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में मंडल की 103 महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। डीआरएम कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कार्यक्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

IMG 20261125 WA0025

इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रामायण’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन रहा। फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। रोजमर्रा की व्यस्तताओं से दूर महिला कर्मियों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया और आपसी संवाद का अवसर पाया।

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) नीतू, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) भुवनेश सिंह समेत कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक व अन्य रेल कर्मी मौजूद रहे। रेल प्रशासन के अनुसार, कर्मचारियों के बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और सकारात्मक माहौल के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *