महिला रेल कर्मियों को अधिकारों का पाठ, देखी ‘रामायण’
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बुधवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें 103 महिला कर्मियों को कार्यस्थल पर उनके अधिकारों व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नारी सम्मान का संदेश देती ‘रामायण’ फिल्म भी दिखाई गई। मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, एडीआरएम नीतू व भुवनेश सिंह मौजूद रहे।