राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का विस्तार: करुणा शंकर दीक्षित बने संरक्षक एवं जिला संगठन मंत्री
लखनऊ। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.)’ ने राजधानी में संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार करुणा शंकर दीक्षित को संरक्षक एवं जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया है। पीजीआई के एकता नगर स्थित सभागार में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया, जिस पर दीक्षित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।