लखनऊ मंडल के 52 रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में आयोजित ’71वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2026′ में संरक्षा, सुरक्षा, समयपालन और राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 52 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीआरएम ने फ्रंटलाइन कर्मियों के कल्याण व योगदान की सराहना की।