दीपावली महापर्व (07 से 09 नवंबर) पर यूपी-112 ने रिकॉर्ड मुस्तैदी दिखाते हुए प्रदेश के 2,05,738 जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाई, जो आम दिनों के 38 हजार प्रतिदिन के औसत से दोगुनी है। तीन दिनों में 2 लाख से अधिक पुलिस संबंधी मामलों, 36,817 मेडिकल इमरजेंसी और आग लगने की 7,029 घटनाओं पर तत्काल राहत दी गई। साथ ही, सुरक्षा घेरे को मजबूत करते हुए ‘सवेरा योजना’ के 2,018 बुजुर्गों का ख्याल रखा गया और रात में साधन न मिलने पर 11 अकेली महिलाओं को पीआरवी ने पूरी सुरक्षा के साथ उनके घर पहुंचाया।