पूजा भीड़ से राहत: लखनऊ होकर चलेंगी दो वन-वे विशेष ट्रेनें
लखनऊ, 25 नवम्बर। पूजा पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने दो वन-वे विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05515 जयनगर–अमृतसर विशेष 26 नवंबर को जयनगर से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे बाराबंकी व 1:30 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 7:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी, जिसमें कुल 19 कोच होंगे। वहीं, 05519 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल विशेष 27 नवंबर को सहरसा से रात 10:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:15 बजे बाराबंकी व 3:15 बजे लखनऊ होते हुए रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी, इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यात्री विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।