गायत्री-त्रिशा क्वार्टर फाइनल में, ध्रुव-तनीषा बाहर

लखनऊ, खेल। सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को गत चैंपियन गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली की जोड़ी ने महिला युगल और उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा, अनमोल खरब व तस्नीम मीर ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल में तुषार सुवीर और पुरुष युगल में हरिहरन-अर्जुन भी अगले दौर में पहुँच गए हैं। हालांकि, मिश्रित युगल में शीर्ष वरीय ध्रुव कपिला व तनीषा क्रैस्टो को हार का सामना करना पड़ा।