सैयद मोदी बैडमिंटन: यूपी की अमोलिका-समृद्धि व श्रुति दूसरे दौर में, साई प्रतीक-रूबन का उलटफेर

लखनऊ, खेल। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में मंगलवार से शुरू हुई सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला युगल में यूपी की अमोलिका-समृद्धि की जोड़ी ने नयना-वर्षिनी को और श्रुति मिश्रा-प्रिया कोंजेंगबाम ने साक्षी-दिव्या को सीधे गेमों में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि यूपी की सोनाली सिंह हार गईं। पुरुष युगल में गैर-वरीय साई प्रतीक व रूबन कुमार ने आठवीं वरीय इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया, वहीं तीसरी वरीय हरिहरन-एमआर अर्जुन भी जीत गए। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में शाश्वत दलाल, प्रणय शेट्टीगर और तन्वी पात्री सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।