LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प: बीबीएयू में निकली भव्य साइकिल रैली, गूंजे नशामुक्ति के नारे

सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प: बीबीएयू में निकली भव्य साइकिल रैली, गूंजे नशामुक्ति के नारे

image f2e755aa
Spread the love

IMG 20261122 WA0064

नशे को ‘ना’ और सेहत को ‘हां’: बीबीएयू में ‘संडेज ऑन साइकिल’ के तहत निकली रैली

IMG 20261122 WA0066

लखनऊ। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने और शारीरिक रूप से फिट बनाने के उद्देश्य से रविवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) परिसर में उत्साह और ऊर्जा से भरपूर साइकिल रैली निकाली गई। ‘संडेज ऑन साइकिल’, ‘नशा मुक्त अभियान’ और ‘फिट इंडिया कैंपेन’ के तहत आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी पूरे जोश के साथ पैडल मारकर स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

IMG 20261122 WA0065

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लगाना चाहिए। फिटनेस का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा, “नियमित रूप से साइकिल चलाना केवल शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने का जरिया नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी हमारी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करता है।”

IMG 20261122 WA0067

परिसर में गूंजे जागरूकता के संदेश रैली के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिसर में साइकिल चलाकर नशामुक्त समाज और फिट भारत के संकल्प को मजबूती दी। यह पूरा आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्शन, नशा मुक्ति समिति, उन्नत भारत अभियान (UBA), आईबीएसबी समिति और एनसीसी (NCC) यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक डॉ. मनोज कुमार धड़वाल ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी समितियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *