बीबीएयू में निकली साइकिल रैली
लखनऊ। बीबीएयू परिसर में रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’, ‘नशा मुक्त अभियान’ और ‘फिट इंडिया कैंपेन’ के तहत साइकिल रैली निकाली गई। कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नियमित साइकिल चलाने का संदेश दिया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। अंत में संयोजक डॉ. मनोज कुमार धड़वाल ने आभार जताया।