सैयद मोदी बैडमिंटन: उन्नति, तन्वी और गायत्री-त्रिशा सेमीफाइनल में, भारत का एक पदक पक्का
लखनऊ में जारी सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने जीत दर्ज कर महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे भारत का एक पदक पक्का हो गया है। इसके अलावा महिला युगल में गायत्री-त्रिशा (वॉकओवर से) और मिश्रित युगल में सात्विक-रेशिका ने भी अंतिम चार में प्रवेश किया, जबकि पुरुष वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी।