डीआरएम ने किया चौखंडी, जंघई व वाराणसी जंक्शन का निरीक्षण

लखनऊ/वाराणसी, 24 नवंबर। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को चौखंडी, जंघई और वाराणसी जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने चौखंडी स्टेशन पर नया प्रतीक्षालय विकसित करने व समपार फाटक संख्या 15/सी की व्यवस्थाएं परखने के बाद जंघई में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही एक यात्री की मांग पर वहां ‘कोच पोजिशन बोर्ड’ लगाने का आदेश भी जारी किया। इसके उपरांत उन्होंने वाराणसी जंक्शन पर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान एडीआरएम बृजेश यादव व सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।