सांख्यिकी में वैश्विक करियर अवसरों पर व्याख्यान
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सांख्यिकी विभाग द्वारा मंगलवार को ‘सांख्यिकी परामर्श और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में इसके दायरे’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस प्रो. सत गुप्ता ने कहा कि साक्ष्य-आधारित निर्णय और गुणवत्तापूर्ण शोध में सांख्यिकीविदों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सुरिंदर कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष कुमार यादव, डॉ. प्रयास शर्मा, डॉ. राहुल वाष्र्णेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।