‘भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज

लखनऊ। वृंदावन योजना सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में मंगलवार को प्रकाश पर्व और देव दिवाली के पावन अवसर पर हजारों दीप प्रज्वलित कर 21 दिवसीय ‘भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। आगामी 14 दिसंबर तक पारंपरिक और आधुनिक थीम पर चलने वाले इस महोत्सव में गर्म कपड़ों, क्रॉकरी, फर्नीचर, आधुनिक झूलों और लजीज फूड जोन के साथ-साथ प्रतिदिन शाम को उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने लखनऊवासियों व स्टॉल धारकों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।