गोरखपुर जंक्शन पर डीआरएम ने परखीं व्यवस्थाएं
गोरखपुर। छठ के बाद लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन और डोमिनगढ़ स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर ही रात्रि विश्राम करने वाले डीआरएम ने वॉर रूम, प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया का जायजा लेकर यात्रियों से फीडबैक लिया। भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन पर पांच जर्मन हैंगर होल्डिंग एरिया, बिना कतार टिकट हेतु मोबाइल यूटीएस, विशेष ट्रेनों का संचालन और सहायता कर्मियों के लिए नारंगी व हरी जैकेट की व्यवस्था कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।