डीआरएम कार्यालय में लगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा मंगलवार को डीआरएम कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पेंशनभोगियों के लिए विशेष डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर लगाया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कार्मिक एवं लेखा विभाग की टीम ने पेंशनरों को ‘ऑनलाइन जीवन प्रमाण’ ऐप से घर बैठे प्रमाण-पत्र बनाने की जानकारी दी। इस दौरान तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए मौके पर ही 12 पेंशनभोगियों के डिजिटल सर्टिफिकेट तैयार कराए गए, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिल सके।