बदलेगी मऊ की तस्वीर: लखनऊ के ‘यूथ डायलॉग’ में गूंजा पूर्वांचल के कायाकल्प का संकल्प

लखनऊ/मऊ। रविवार को गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ द्वारा आयोजित ‘यूथ डायलॉग’ संगोष्ठी में भाजपा नेता शक्ति सिंह ने मऊ के आर्थिक और सामाजिक कायाकल्प का नया रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ी बेहतर कनेक्टिविटी और सख्त कानून-व्यवस्था के बल पर मऊ अब अपराध के अतीत से बाहर निकलकर एक ‘आधुनिक टेक्सटाइल हब’ और निवेश के केंद्र के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय बुनकरों को वैश्विक बाजार और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन और कानूनविदों ने भी इस विजन का स्वागत करते हुए कहा कि सक्रिय पुलिसिंग और अवैध कब्जों पर ‘बुलडोजर एक्शन’ ने गुंडागर्दी पर लगाम लगाकर राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।